{"_id":"62dede5e46aa5f53546bd40d","slug":"seeing-the-desolation-of-the-house-in-front-of-the-eyes-the-women-cried-sonbhadra-news-vns665909443","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों के सामने आशियाना उजड़ता देख बिलख पड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों के सामने आशियाना उजड़ता देख बिलख पड़ी महिलाएं
विज्ञापन
एनटीपीसी परियोजना की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को प्रशासन ने सोमवार को बेदखल कर दिया। भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से करीब छह कच्चे-पक्के निर्माण ढहा दिए गए। पूर्व प्रधान का निर्माण भी कार्रवाई की जद में आया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध की भी कोशिश की लेकिन फोर्स के सख्त तेवर से उनके मंसूबे सफल नहीं हुए। वर्षों से सजाए आशियाने पर अपनी आंखों के सामने बुलडोजर चलता देख महिलाएं बिलख पड़ीं। प्रशासन ने जरूरतमंदों के पुनर्वास का आश्वासन दिया है।
एनटीपीसी शक्तिनगर की ओर से बसाई पुनर्वास कॉलोनी परसवार राजा में अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर पूर्व में ही नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को सुबह से ही फोर्स की सक्रियता बढ़ने लगी थी। दोपहर में एसडीएम शैलेंद्र मिश्र की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू हुई। दो बीघा से अधिक भूमि में किए गए कब्जे को प्रशासन ने हटवाया। एनटीपीसी परियोजना के स्टेट आफिसर आनंद वर्मा ने बताया कि 800 मेगावाट की दो नई इकाइयों के इंस्टालेशन के लिए एनटीपीसी को जगह की आवश्यकता है। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य क्षेत्रों से भी अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एनटीपीसी के आवासीय परिसर में अवैध तरीके से बसे लोगों पर भी बेदखली की कार्रवाई के लिए सूची बनाई जा रही है। जरूरतमंदों को प्लाट आवंटन किया जाएगा। एसडीएम शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि परसवार राजा में एनटीपीसी की जमीन को खाली कराया गया है। सरकारी कार्यों में बाधक बन रहे सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया जाएगा। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह व बीना चौकी प्रभारी अश्विनी राय, क्षेत्रीय लेखपाल वर्षा वर्मा, पीएसी और एनटीपीसी के अधिकारी मौजदू रहे।