फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security supervisor was pushed and died after falling into the mine

Sonebhadra News: सुरक्षा सुपरवाइजर को दिया धक्का, खदान में गिरने से मौत

Sun, 18 May 2025 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
Security supervisor was pushed and died after falling into the mine
शक्तिनगर। यूपी-एमपी सीमा पर स्थित एनसीएल की दुद्धीचुआ कोयला खदान में रविवार को एक कर्मचारी ने सुरक्षा सुपरवाइजर को धक्का दे दिया। सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई। घटना बेस वर्कशॉप की बताई जा रही है। वर्कशॉप यूपी क्षेत्र में स्थित है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात कर्मचारी व सुरक्षा सुपरवाइजर रुद्र प्रताप सिंह बघेल (40) के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना के पीछे इसी को वजह बताया जा रहा है। सुबह नोकझोंक के दौरान सामने खड़े सुरक्षा सुपरवाइजर को कर्मचारी ने धक्का दे दिया। इसके चलते वह कई मीटर नीचे गिर गए। सिर में चोट आने पर उनको एनसीएल के नेहरू शताब्दी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। पिपरी के क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिंगरौली में करा दिया है। तहरीर मिलने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed