फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security personnel demolished construction in Dibulganj, people furious

डिबुलगंज में सुरक्षाकर्मियों ने ढहाया निर्माण, भड़के लोग

Tue, 05 Apr 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
Security personnel demolished construction in Dibulganj, people furious
अनपरा। डिबुलगंज स्थित रामलीला मैदान के सामने मुख्य मार्ग के किनारे कराये जा रहे निर्माण को परियोजना के सुरक्षाकर्मियों ने गिरा दिया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय नागरिकों व व्यापारियों ने प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए तीखी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

डिबुलगंज निवासी मुमताज खान व पूर्व ग्राम पंचायत सदस्य हीरालाल भारती ने बताया कि वे दो दशक पूर्व से उक्त स्थल पर काबिज हैं। यहीं से रोजी-रोजगार कर वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। पावर कारपोरेशन को बाकायदा बिजली बिल का भुगतान भी कर रहे हैं। मुमताज ने बताया कि शेड डालने के लिए वे दीवार खड़ी कर रहे थे। इसी बीच सोमवार देर शाम मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मियों ने नव निर्मित दीवाल को जमींदोज कर दिया। बेलवादह के पूर्व प्रधान हरदेव सिंह व डिबुलगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि औडी मोड़ से डिबुलगंज के बीच परियोजना की चहारदीवारी से सटकर व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण किया गया है। नित्य नये निर्माण भी हो रहे हैं। दो दशक से काबिज व्यक्ति के निर्माण जो कि परियोजना की चहारदीवारी की जद से बाहर है। सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई पूरी तरह से अन्याय पूर्ण है। मामले को लेकर परियोजना के उच्चाधिकारियों व जिला प्रशासन से भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी। सुबह क्षेत्रीय लेखपाल राकेश सिंह ने मौका मुआयना कर जमीन की पैमाईश भी की। प्रथम दृष्टया उन्होंने भी उक्त स्थल को परियोजना की जद से बाहर होने की पुष्टि की है। मौके पर उपस्थित भाजपा के मंडल मंत्री ऋतुराज मौर्या, उपाध्यक्ष अंशु पाल, व्यापार मंडल के महामंत्री कौशल जायसवाल, रामेश्वर आजाद आदि ने परियोजना प्रबंधन व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed