फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Security guard jumped from roof dies during treatment

छत से कूदे सुरक्षा गार्ड की उपचार के दौरान मौत

Thu, 15 Sep 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Security guard jumped from roof dies during treatment
आवासीय परिसर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड की बुधवार की रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के घर वाले भी पहुंच गए। रो-रोकर उनका बुरा हाल था।
विज्ञापन

उत्तराखंड के गढ़वाल निवासी गोविंद राम (45) बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से तीन मंजिला इमारत से कूद गया था। उसे गंभीर चोट आई थी। आनन-फानन एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में देर रात उपचार के दौरान गोविंद की मौत हो गई। वह तीन दिन पहले ही आवासीय परिसर की सुरक्षा में तैनात हुआ था। घटना की सूचना पाकर उसे परिजन भी पहुंच गए। सहकर्मी के मौत की खबर से रिहंद में तैनात सुरक्षाकर्मियों में शोक छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed