फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Secondary teachers will have to make teacher diary

Sonebhadra News: माध्यमिक शिक्षकों को बनानी होगी शिक्षक डायरी

Sun, 23 Apr 2023 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
Secondary teachers will have to make teacher diary
सोनभद्र। जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी चालू सत्र से शिक्षक डायरी तैयार करना होगा। माध्यमिक स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू होगी। प्रत्येक शिक्षक को डायरी में शैक्षिक कार्य से लेकर शिक्षण योजना का उल्लेख करना होग। वहीं संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्यों को शिक्षकों की डायरी का नियमित परीक्षण करना होगा।
विज्ञापन

जिले में उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिक 47 राजकीय, दस एडेड के साथ ही मान्यता प्राप्त कुल 199 हाईस्कूल और इंटर कॉलेज संचालित हैं। इन विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। यूपी बोर्ड से जारी शैक्षिक सत्र 2023-24 के कैलेंडर में शिक्षकों को अपनी डायरी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इस डायरी में शिक्षकों को हर महीने पाठयक्रम की शिक्षण योजना की समग्र जानकारी अंकित करनी होगी। यह भी लिखना होगा कि उन्हें अगले दिन कक्षा में क्या पढ़ाना है। इसकी पहले से ही तैयारी करनी होगी। डायरी में शिक्षकों को अपनी शैक्षणिक कार्य योजना भी लिखनी होगी। कुल मिलाकर शिक्षकों को अपनी डायरी में शैक्षिक कार्य से लेकर शैक्षणिक योजना का उल्लेख करना जरूरी होगा। प्रत्येक स्कूल के प्रधानाचार्य की यह जिम्मेदारी होगी कि वे अपने स्कूल के सभी शिक्षकों की ओर से बनाई गई डायरी का परीक्षण करेंगे। विभाग का मानना है कि शिक्षकों की ओर से डायरी तैयार कराए जाने से समय पर कोर्स पूरा होने में मदद मिल सकेगी। हालांकि नये सत्र के 24 दिनों के बीत जाने के बाद भी अधिकांश शिक्षकों की ओर से डायरी तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को शिक्षक डायरी बनवाने के लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही अपने स्तर से भी समय-समय पर विद्यालयों में शिक्षकों की डायरी का परीक्षण किया जाएगा। - राजेंद्र यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed