{"_id":"68092a4a3c63e68acb0f3844","slug":"schools-were-found-closed-till-815-in-the-morning-teachers-were-absent-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-127355-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सुबह सवा आठ बजे तक बंद मिले स्कूल, शिक्षक अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सुबह सवा आठ बजे तक बंद मिले स्कूल, शिक्षक अनुपस्थित
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर विश्वजीत कुमार ने बुधवार को जरहां न्याय पंचायत के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालय निर्धारित समय के बाद भी बंद मिले तो कहीं शिक्षक, शिक्षामित्र नदारद थे। कार्रवाई की संस्तुति के साथ बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई।
बीईओ प्राथमिक विद्यालय महमड़ पहुंचे तो वह 7:46 बजे तक बंद था। सहायक अध्यापक मीरा देवी, गिरिजा शंकर और शिक्षामित्र देवंती अनुपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय जमती डांड भी 7.55 बजे तक बंद रहा।
यहां शिक्षक विदित मोहन, सुभाष यादव और शिक्षा मित्र अजीत पांडेय अनुपस्थित रहे। कंपोजिट विद्यालय तेलजर पर 8.10 बजे तक ताला लगा रहा। विद्यालय के प्रभारी शंभूनाथ, शिक्षक भुनेश्वर प्रसाद वैश्य, राजीव कुमार सिंह, आशीष कुमार तिवारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटा पिंडारी के निरीक्षण में शिक्षक रुचि सिंह अवकाश पर थीं। सहायक अध्यापिका संगीता चौधरी अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक विद्यालय कोटा पिंडारी पर 101 नामांकन के सापेक्ष 74 बच्चे उपस्थित थे।
प्राथमिक विद्यालय बूडा में शिक्षक अंगद राजभर 5 अप्रैल से लगातार अनुपस्थित थे। विद्यालय प्रभारी द्वारा बताया गया कि इनका मोबाइल भी कई दिनों से स्विच ऑफ है।
कंपोजिट विद्यालय बीजपुर के निरीक्षण में 4 अध्यापिकाएं अवकाश पर मिलीं। बीईओ ने सभी विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि सभी अध्यापक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य करें। नामांकन बढ़ाने के लिए घर- घर संपर्क करें।
प्रचंड गर्मी को ध्यान में रखते हुए बच्चों को छाया युक्त स्थान पर ही रखें। बच्चों को हिट वेव से बचाव के लिए उपाय बताएं। जिन विद्यालयों में पानी की समस्या हो उसे लिखित रूप में अवगत कराएं।