फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   School Chalo campaign started, DM ate mid-day meal with children

स्कूल चलो अभियान की हुई शुरुआत, बच्चों के साथ डीएम ने खाया मिड डे मील

Mon, 04 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
School Chalo campaign started, DM ate mid-day meal with children
मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान में दीप प्रज्ज्वलित करते जिला पंचायत अध्य? - फोटो : SONBHADRA
जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में सोमवार को मुख्यमंत्री के स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने स्कूली बच्चों के साथ भोजन किया। जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत कंपोजिट विद्यालय मुसही रॉबर्ट्सगंज से हुई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, दुद्धी विधायक रामदुलार गोंड, डीएम चंद्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा, अपना दल जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन

श्रावस्ती में मुख्यमंत्री के चल रहे स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टीवी, एलईडी स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को दिखाया गया। स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को जाना। उद्बोधन के पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन करके गणमान्य अतिथियों ने जनपदीय स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ की आधारशिला रखी। कंपोजिट विद्यालय मुसही की कक्षा आठवीं की छात्रा रूबी मौर्या एवं कुमारी अंकिता ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

इस दौरान प्राथमिक व उच्च प्राथमिक संवर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले टॉप 3 विद्यार्थियों, आदर्श विद्यार्थी पुरस्कार एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालयों के कायाकल्प कार्यक्रम में सहयोग के लिए ग्राम प्रधानों को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने विद्यालय परिवार के बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया। इस कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिवंश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक (प्रशिक्षण), प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष योगेश पांडेय, संतोष कुमारी के साथ मध्याह्न भोजन प्रभारी, एसआरजी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक -शिक्षिकाएं आदि रहे।

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम में बच्चो के साथ भोजन करती जिला ?

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम में बच्चो के साथ भोजन करती जिला ?- फोटो : SONBHADRA

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व अन्य।

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम में शामिल शिक्षक व अन्य।- फोटो : SONBHADRA

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान में टॉपर छज्ञत्र-छात्राओं को पुरस्कृत करत?

मुसही स्थित प्राथमिक विद्यालय में सर्व शिक्षा अभियान में टॉपर छज्ञत्र-छात्राओं को पुरस्कृत करत?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed