फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Scam in the name of cleaning the silt of the canal

नहर की सिल्ट सफाई के नाम पर घोटाला

Fri, 15 Apr 2022 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Scam in the name of cleaning the silt of the canal
सोनभद्र में सरकारी धन का बंदरबांट करने का मामला थम नहीं रहा है। अब सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कबरी में नहर की सिल्ट सफाई और खोदाई के नाम पर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। बीडीओ उमेश सिंह की जांच में इसकी पुष्टि हुई है। बिना काम कराए 39 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन

सदर ब्लॉक के बीडीओ उमेश सिंह ने 30 मार्च को ग्राम पंचायत कबरी में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मौजूदगी में किया था। निरीक्षण के दौरान मानउर माइनर से कबरी तालाब तक कच्ची नाली की सिल्ट सफाई/खोदाई के कार्य पर मनरेगा योजनांतर्गत 33 श्रमिकों की डिमांड की गई थी। डिमांड के सापेक्ष कोई भी श्रमिक मौके पर नहीं पाया गया। कार्य पर नागरिक सूचना पट्ट (सीआईपी) नहीं लगाया गया था, जिससे कार्य प्रारंभ की तिथि, प्राक्कलित लागत का अनुमान नहीं लगाया जा सका। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अभी तक किसी भी प्रकार का कार्य नहीं कराया गया है जबकि कई कार्य का भुगतान करा लिया गया है। 39,780 के भुगतान के लिए मस्टररोल भी उपलब्ध कराया गया है। शासन के निर्देश के बावजूद मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से उपस्थिति नहीं ली जा रही थी। आरोप है कि ग्राम प्रधान, सचिव एवं तकनीकी सहायक की मिलीभगत से सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। बीडीओ ने बताया कि गड़बड़ी के मामले की जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। कार्रवाई उन्हीं के स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed