फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SC category youth will get grant under PM-Ajay Yojana

Sonebhadra News: पीएम-अजय योजना में एससी वर्ग के युवाओं को मिलेगा अनुदान

Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
SC category youth will get grant under PM-Ajay Yojana
उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड की ओर से संचालित प्रधानमंत्री अजय योजना (पीएम-अजय) के तहत ग्रांट-इन-एड आय सृजक योजनाएं जिले में शुरू की जा रही हैं। इस योजना में लाभार्थियों को 50000 तक का अनुदान और शेष धनराशि बैंक ऋण के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं जिला प्रबंधक ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि योजना के अंतर्गत कुल 16 स्वरोजगार परियोजनाएं चयनित की गई हैं।
इनमें बुटीक, ब्यूटी पार्लर, सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन, लॉजिस्टिक वाहन चालक, किराना/जनरल स्टोर, फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी, ई-रिक्शा चालक, मुर्गी पालन, डेयरी, बकरी पालन, निर्माण कार्य हेतु मल्टी स्किल्ड प्रशिक्षण, महिला गृह उद्योग, टू-व्हीलर/थ्री-व्हीलर मैकेनिक जैसे स्वरोजगार विकल्प शामिल हैं।
विज्ञापन

आवेदक अनुसूचित जाति वर्ग का निवासी हो और उसकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। वह समूह और क्लस्टर के रूप में कार्य करने को इच्छुक हो। किसी अन्य योजना/संस्था का डिफॉल्टर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed