फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation workers stopped work after their colleague was beaten up and reached the police station

Sonebhadra News: साथी की पिटाई पर सफाईकर्मियों ने ठप किया काम, थाने पहुंचे

Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers stopped work after their colleague was beaten up and reached the police station
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को क्षेत्र के ऊंचका गांव में झाड़ू लगा रहे सफाईकर्मी संजू कुमार की एक युवक ने पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ब्लॉक के सफाई कर्मचारी उग्र हो गए और थाने पहुंच गए। पुलिस को पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

सफाईकर्मी संजू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ऊंचका गांव में एक साथ कई सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इसी में वह भी काम कर रहा था। इसी बीव गांव का एक युवक सड़क पर बीच में गिरे एक छप्पर को हटाने को लेकर गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित सफाईकर्मियों ने काम बंद कर दिया। लामबंद होकर वह शाहगंज थाने पहुंच गए। तत्काल आरोपी युवक पर कारवाई की मांग की। एसओ जितेंद्र कुमार ने सफाईकर्मियों से वार्ता की। उन्हें तत्काल करवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, रत्नेश यादव, बबूंदर मौर्य, प्रदीप कुमार, विजय मौर्य, राजेश मौर्य, राजेश सिंह, देव कुमार, बेचू, सरिता, अनिता, पुष्पा, उषा, समेत कई सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed