फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sanitation workers refused to have publication dose

सफाई कर्मियों ने प्रिकाशन डोज लगवाने से किया इनकार

Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers refused to have publication dose
म्योरपुर। विकास खंड में कार्यरत सफाई कर्मियों ने बृहस्पतिवार को प्रिकाशन डोज लगवाने से इंकार कर दिया। इससे टीकाकरण टीम को कुछ ब्लॉक कर्मियों का टीकाकरण कर वापस लौटना पड़ा। बीडीओ से बातचीत के बाद भी सफाई कर्मी टीका लगाने को तैयार नहीं हुए। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आशिक अली की अगुवाई में सफाई कर्मियों ने कहा कि जब जिला पंचायत राज अधिकारी की चिट्ठी में नौ माह का अंतराल होने को लेकर टीका लगाए जाने की बात कही गई है, तो ऐसे में वह इसे पहले क्यों लगवाएं। सफाई कर्मियों का कहना था कि दोनों डोज के बाद नौ माह का अंतर जरूरी है। ऐसे में टीका से शरीर पर कोई दुष्प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी ब्लॉक में सफाई कर्मी टीका नही लगवा रहे हैं। जानकारी के बाद खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने भी सफाई कर्मियों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सभी का टीकाकरण होना है। ऐसे में वह टीका लगवाएं। कहा कि जो भी इसकी अवहेलना करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई कर्मियों को उन्होंने डीपीआरओ से वार्ता कर कल तक टीकाकरण करा लेने का निर्देश दिया। उधर सफाई कर्मियों ने डीपीआरओ के स्पष्ट निर्देश मिलने के बाद ही टीकाकरण की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed