फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 499 complaints, 58 were resolved on the spot

संपूर्ण समाधान दिवस : 499 शिकायतों में 58 का मौके पर हुआ निस्तारण

Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Sampoorna Samadhan Diwas: Out of 499 complaints, 58 were resolved on the spot
जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने घोरावल तहसील में जनसुनवाई की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

इस दौरान लगाए गए विशेष शिविर में 22 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। दो किसान रजिस्ट्रेशन, 2 दिव्यांग पेंशन, 3 श्रमिकों का पंजीकरण और 4 का नवीनीकरण किया गया।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक अवश्य लिया जाए ताकि उनकी संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। अगर किसी शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापरक न पाया गया तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने विभागों को यह भी निर्देश दिए कि आईजीआरएस, थाना दिवस व समाधान दिवस के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता पर करें। डीएम, एसपी की मौजूदगी में 140 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 16 का मौके पर और 8 का टीम भेजकर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार कुल 24 मामलों का समाधान किया गया। राॅबर्ट्सगंज तहसील में सीडीओ जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में 217 शिकायतें सुनी गईं। इनमें से 13 का तत्काल और 8 का टीम भेजकर निस्तारण किया गया।
ओबरा तहसील में एसडीएम विवेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस में 73 शिकायतें दर्ज हुईं। मौके पर 6 मामलों का निस्तारण और 4 प्रकरणों का क्षेत्र में टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। कुल 10 मामले निपटाए गए।
दुद्धी तहसील में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में 69 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर और 1 का क्षेत्र में टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। कुल 3 मामले निस्तारित किए गए।
एडीएम ने दुद्धी तहसील में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल स्थलीय जांच व दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद ही किया जाए। पक्षपात या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान नगर पंचायत के सभासद प्रेमनारायण सिंह मोनू, धीरज जायसवाल और शहनवाज खां ने दुद्धी-मलदेवा मार्ग की मरम्मत को लेकर ज्ञापन सौंपा।
गुलालझरिया गांव की भगमनिया देवी ने लेखपाल पर 25 हजार रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया, जिस पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ राजेश कुमार राय, बीडीओ रामविशाल चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed