फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samples sent to 32 quarantined people

क्वारंटीन किए गए 32 लोगों के भेजे गए सैंपल

Thu, 16 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Samples sent to 32 quarantined people
सोनभद्र। जिले में कोरोना पाजिटिव का एक भी मरीज नहीं मिला। संक्रमण के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉकडाउन के दौरान गैर प्रांतों व जनपदों से आने वालों को ठहराने के लिए बने 16 क्वारंटीन केंद्रों में रखे गये 974 से अधिक लोगों में से 32 लोगों के सैंपल बृहस्पतिवार को लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजे गए। जिन लोगों के सैंपल लिए गये वे सभी सर्दी, जुकाम व बुखार आदि से पीड़ित थे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अब तक कुल 190 लोगों के सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेजे जा चुके है। इनमें से 120 की रिपोर्ट आ गई है। सभी निगेटिव है। जनपद सोनभद्र चार प्रांतो से घिरा है। कोरोना वायरस के फैलाव पर रोक के लिए घोषित लॉकडाउन के मद्देनजर जिले से लगने वाले सभी प्रांतो व मिर्जापुर और चंदौली जनपद की सीमाओं को सिल कर दिया गया है। मौजूदा समय में जिले में 16 क्वारंटीन केंद्रों में ठहराए गए 974 से अधिक लोगों का लगातार स्वास्थ्य परीक्षण जारी है। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित लोगों के सैंपल लेकर उसे जांच के लिए बीएचयू भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के क्वारंटीन सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. केके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को कुल 32 लोगों के सैंपल कलेक्ट कर बीएचयू जांच के लिए भेजे गए। वहीं सीएमओ डा.एसके उपाध्याय का कहना है कि अब तक 190 सैंपल जांच के लिए बीएचयू भेज जा चुके है। इनमें 120 के रिपोर्ट आ गई है, जो निगेटिव है। उधर, जिले के समस्त ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में कुल मिलाकर संचालित 705 कमयुनिटी किचन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 67 हजार 647 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में 703 कम्युनिटी किचन, ब्लाक स्तरों पर कम्युनिटी किचन व स्वैच्छिक संस्थाओं की तरफ से दो कम्युनिटी किचन के माध्यम से जरूरतमंदों में खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त 16 क्वारंटीन केन्द्रों में 974 व्यक्तियों के खान-पान एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed