{"_id":"6a1dc81a0bc9671e0700d424","slug":"samples-from-the-seed-shop-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-147392-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बीज की दुकान से लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बीज की दुकान से लिए नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विंढमगंज। मुख्य बाजार में सोमवार को कृषि विभाग की टीम ने एक बीज दुकान पर छापा मारकर बीज एवं दवाओं के नमूने लिए। जिले के ईडीओ संदीप कुमार मौर्य और एडीओ कृषि दुद्धी सर्वेश कुमार सैनी की संयुक्त टीम ने सत्येंद्र कुमार कुशवाहा की दुकान का निरीक्षण किया।
ईडीओ संदीप कुमार मौर्य और एडीओ कृषि दुद्धी सर्वेश कुमार सैनी ने बताया कि दुकान बिना नाम-पट्ट (बोर्ड) के संचालित की जा रही थी। पूछताछ में दुकानदार ने बताया कि वह करीब पांच वर्षों से दुकान चला रहा है, लेकिन बोर्ड न लगाए जाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। निरीक्षण के दौरान दुकान में विभिन्न प्रकार के बीज और कृषि दवाएं बिक्री के लिए मिलीं, जिनसे संबंधित अभिलेखों एवं लाइसेंसों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद