फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samman Nidhi stopped due to bank account not updating

बैंक खाता अपडेट न होने से सम्मान निधि रुकी

Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Samman Nidhi stopped due to bank account not updating
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत किसानों को एक साल में तीन किस्तो में 6000 हजार रुपये मिलने हैं। लेकिन जिले के काफी संख्या में किसानों को बैंक खाता ऑनलाइन अपडेट नहीं होने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सम्मान निधि न मिलने से किसान परेशान हैं। ऑनलाइन बैंक खाता अपडेट नहीं होने से भी कई किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बेठिगांव निवासी श्रीकांत तिवारी, रामप्यारे चौबे का कहना है कि शुरुआत में किसान सम्मान निधि की दो किस्त मिली। लेकिन उसके बाद से सम्मान निधि नहीं मिल रही है। शिकायत करने पर बताया जा रहा है कि ऑनलाइन फीडिंग में खाता संख्या गलत हो गया है। अभी खाता अपडेट करने का आप्शन नहीं आ रहा है। किसान हरिगोविंद का कहना है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए फार्म भरे थे, लेकिन एक भी किस्त की धनराशि नहीं आई। चतरा ब्लॉक के सेंहुआ के अवधेश पांडेय, बेलौड़ी गांव के शिवम, गुरु तिवारी सहित अन्य किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना उनके नाम से खेत है। योजना की शुरूआत में वे अपना और अपनी माता का फार्म भरे थे। लेकिन किसी के बैंक खाते में किसान सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंची। इस संबंध में उप कृषि निदेशक डीके गुप्ता का कहना है कि सम्मान निधि की पहली दो किस्त की धनराशि किसानों के बैंक खाते में आधार नंबर बेस पर भेजा गया था। अब किसानों का बैंक खाता, आधार नंबर और खतौनी में नाम से मिलान कराया जा रहा है। जिन किसानों के नाम, नंबर गलत है उनका सुधार कराया जा रहा है। जिन्हे सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल रही है वे शिकायत दर्ज कराएं। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed