फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samajwady Party demonstrated over the Lakhimpur incident

लखीमपुर की घटना को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Samajwady Party demonstrated over the Lakhimpur incident
हिंदुआरी सब्जी मंडी में लखिमपुरखिरी में शहीद किसानों के विरोध में प्रदर्शन करते सपा के पदाधिकार - फोटो : SONBHADRA
समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लखीमपुर खीरी में हुई घटना को लेकर हिन्दुआरी सब्जी मंडी में श्रद्धांजलि सभा की। घटना में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि तीन अक्तूबर को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पुत्र ने लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचल दिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव किसानों के साथ खड़े होकर उनके लिए न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले की जांच उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश की निगरानी में की जानी चाहिए। युवजन सभा की प्रदेश सचिव कुमारी निधि पांडेय व जिला महासचिव रमेश यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी कांड में चार किसान व पत्रकार समेत आठ लोगों की मौत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने बृहस्पतिवार को प्रारंभ की गई सुनवाई से लोगों को राहत और न्याय की उम्मीद जगी है। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से कुमारी मंदाकिनी पांडेय, सुरेश पटेल, हिदायत उल्लाह खां, अनिल प्रधान, लालबहादुर गिरि, इलियास, जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed