Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Samajwadi Chhatra Sabha opposed the merger of schools

Sonebhadra News: समाजवादी छात्र सभा ने स्कूलों के विलय का किया विरोध

Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Chhatra Sabha opposed the merger of schools
कलेक्ट्रेट में मंगलवार को समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में प्रदर्शन किया। महासचिव एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु यादव के नेतृत्व में राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिला महासचिव हिमांशु यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लगभग 5000 विद्यालयों को बंद करने जा रही है। उसमें पढ़ने वाले अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक, आदिवासी, गरीब, किसान के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन

बच्चों को शिक्षा से वंचित करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। इसे हर हाल में रोका जाए। ऐसा न होने पर समाजवादी छात्र सभा पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शाहिद अफरीदी और धीरेंद्र यादव ने कहा कि जब से केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से हर वर्ग के गरीबों के बच्चों के साथ अन्याय हो रहा है।
इस मौके पर जिला सचिव राहुल यादव, योगेश वर्मा, विमलेश कुमार, सुनील कुमार, अमन विश्वकर्मा, अंकित विश्वकर्मा, आशु मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed