फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salute to Shyama Prasad, plants planted in memory

श्यामा प्रसाद को किया नमन, स्मृति में रोपे पौधे

Wed, 06 Jul 2022 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 06:03 PM IST
विज्ञापन
Salute to Shyama Prasad, plants planted in memory
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती जिले के सभी बूथों पर मनाई गई। जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति में पांच पौधे लगाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने संघर्ष किया। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए उन्होंने अपने जीवन का बलिदान कर दिया। उनके आदर्श, मूल्य और सिद्धांत हम सभी के लिए मार्गदर्शक हैं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार उनके सपनों को साकार करने में जुटी है। सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि डॉ. श्यामा प्रसाद के आदर्शों को अपनाते हुए जनता की सेवा के लिए नियमित कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, ओमप्रकाश दुबे, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, बलराम सोनी, रवींद्र केशरी, रविप्रकाश चौबे, प्रदीप अग्रवाल, दिलीप चौबे, कैलास तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed