फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Salesman died under suspicious circumstances

Sonebhadra News: संदिग्ध परिस्थितियोंं में सेल्समैन की मौत

Wed, 30 Aug 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Salesman died under suspicious circumstances
ओबरा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पीजी काॅलेज से शारदा मंदिर सड़क के मध्य स्थित एक देसी शराब की दुकान पर तैनात सेल्स मैन की मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई संतोष कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि चंदौली जिले के सैयदराजा थाना अंतर्गत कांटा गांव निवासी सतीश कुमार गोंड (55) बिल्ली प्राथमिक स्कूल के समीप एक किराए के मकान में रहता था। बताया कि सतीश रात में खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाकर जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा तो सतीश मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के भाई ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed