फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Saffron Hindu Corps burnt effigy of Maharashtra government

केसरिया हिन्दू वाहिनी ने महाराष्ट्र सरकार का फूंका पुतला

Sun, 08 Nov 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Saffron Hindu Corps burnt effigy of Maharashtra government
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर महाराष्ट्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन करते केसरिया हिंदू वाहिनी के क - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। केसरिया हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का विरोध में राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने अर्नब को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष धीरज मिश्रा ने कहा कि अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने के विरोध में संगठन की तरफ से देशभर में धरना प्रदर्शन एवं महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका जा रहा है। जब तक अर्नव गोस्वामी को रिहा नहीं किया जाता, धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करने और अर्नब गोस्वामी को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला सह प्रभारी राजीव शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी आरके सिंह, ज्ञानेश्वर मिश्रा मंडल अध्यक्ष मुख्य मोर्चा, जिला संयोजक मुरली, जिला संगठन मंत्री ज्योति, जिला युवा उपाध्यक्ष सौरभ शुक्ला आदि शामिल रहे। नगवां ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक उपाध्यक्ष उमेश दुबे व कार्य प्रभारी संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर ओमप्रकाश साहनी, जयप्रकाश, रामप्रताप विश्वकर्मा, राजकुमार, गौरव कुमार, शिवानंद, अमित कुमार, विनोद, प्रदीप आदि शामिल रहे। इसी तरह चतरा ब्लॉक, चोपन ब्लॉक और ओबरा में केसरिया हिन्दू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed