{"_id":"65397404df1447792a069f27","slug":"sadhus-and-saints-of-kashi-will-go-to-see-ramlala-from-vande-bharat-sonbhadra-news-c-20-vns1013-401904-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वंदेभारत से रामलला के दर्शन करने जाएंगे काशी के साधु-संत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वंदेभारत से रामलला के दर्शन करने जाएंगे काशी के साधु-संत
विज्ञापन
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लोकार्पण से पहले वाराणसी-अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलेगी। इस ट्रेन से ही काशी के साधु-संत श्रीरामलला के दर्शन करने आयोध्या जाएंगे। वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। रेलवे बोर्ड इन रूटों का सर्वे अपने स्तर से करा रहा है। दिसंबर में इस नई ट्रेन का ट्रायल रन हो सकता है।
जनवरी में श्रीराम मंदिर का लोकार्पण होगा। इससे पहले ही वंदे भारत के जरिये काशी, संगम नगरी प्रयागराज और अयोध्या की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार वाराणसी-प्रयागराज तक तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन प्रयागराज, लखनऊ और अयोध्या के बीच सर्वे में कई जगहों पर तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। वहीं, रूट को लेकर अभी अंतिम मंथन चल रहा है। लखनऊ मंडल के अधिकारियों ने बताया कि शुरू में इस ट्रेन में आठ या 12 कोच लगाए जाएंगे। यदि यात्री लोड बढ़ा तो उसके हिसाब से कोच की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
आईआईए पर्यटन की राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन राहुल मेहता ने बताया कि काशी-अयोध्या के बीच लंबे समय से नई ट्रेन की मांग की जा रही है। यदि इस रूट पर वंदे भारत का संचालन होता है तो धार्मिक पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा। काशी-अयोध्या का पर्यटन स्थल और विकसित होगा।