फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sachchidanand President

सच्चिदानंद अध्यक्ष

Sat, 20 Jan 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Sat, 20 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के निर्देश के अनुपालन में तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पदाधिकारियों की निर्वाचन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हुई। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष सच्चिदानंद चौबे एवं महासचिव राजेश पांडेय निर्वाचित हुए, जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष समेत आठ पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। उधर विजयी पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मारुति शरण द्विवेदी ने बताया कि अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 89 मतों में से कुल 84 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए सच्चिदानंद चौबे ने अपने प्रतिद्वंद्वी श्रीप्रकाश वर्मा को 22 मतों से पराजित किया। सच्चिदानंद चौबे को 53,जबकि श्रीप्रकाश वर्मा को 31 मत मिले। महासचिव पद के लिए राजेश पांडेय ने प्रमोद पाठक को 22 मतों से हराया। राजेश को 53,जबकि प्रमोद को 31 मत मिले। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष सिद्धराज सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय क्रमश: राजेंद्र कुमार पाठक, सुनील कुमार चौबे एवं दिनेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश दुबे, संयुक्त सचिव प्रशासन उमेश कुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रकाशन अशोक कुमार भारती, संयुक्त सचिव पुस्तकालय ज्ञान प्रकाश चौबे को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। निर्वाचन कमेटी में मारुती शरण द्विवेदी, आदिनाथ मिश्र, रामकिंकर पाठक, दिवाकर मिश्रा और हरि प्रकाश वर्मा रहे। सहायक निर्वाचन अधिकारी आदिनाथ मिश्रा ने बताया कि कार्यकारिणी के दस सदस्यों के पद के लिए नई कार्यकारिणी मनोनयन के द्वारा उन पदों पर नियुक्ति करेगी। शपथ ग्रहण की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। इस दौरान रामअनुजधर द्विवेदी, हरिप्रकाश वर्मा, प्रफुल्ल शुक्ला, अरुण तिवारी, नवनीत कुमार, मदनगोपाल सिंह, मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed