{"_id":"583c739e4f1c1bc91fde57d5","slug":"rush-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पहले जाने के लिए हुई धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पहले जाने के लिए हुई धक्कामुक्की
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में निकासी के लिए लोगों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन की बंदी के कारण सोमवार को बैंकों पर खासी भीड़ रही। राबर्ट्सगंज में नगर में स्थित कुछ बैंकों में पहले अंदर जाने को लेकर लोग आपस में धक्कामुक्की करते दिखे। कई बैंकों मेें घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को दो से तीन हजार रुपये ही मिले। इसको लेकर कहीं-कहीं बैंक कर्मियों एवं लोगों में नोकझोंक भी हुई। जिले के करीब 152 बैंक शाखाओं में लगभग आठ करोड़ रुपये जमा हुए और करीब 15 करोड़ की निकासी हुई।
राबर्ट्सगंज नगर में स्थित भारतीय स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पंजाब नेशनल बैंक में सबसे अधिक भीड़ रही। यहां सुबह करीब नौ बजे से ही लोग लाइन में लगना शुरू हो गए थे। कुछ बैंकों का गेट खुलते ही लोग पहले अंदर जाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे।
हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात फोर्स ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। कई बैंकों में लोगों को दो-तीन हजार रुपये ही मिला। इसका लोगों ने विरोध किया। लेकिन बैंक कर्मियों के सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बैंककर्मी रुपये कम होने की बात कह कर लोगों को चलता कर रहे थे।
विज्ञापन
रामगढ़, खलियारी और वैनी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सभी बैंकों में भीड़ रही। बैंकों से सबसे अधिक लोगों को दो हजार के नोट मिले। दूकानों से दो से तीन सौ की सामान लेने पर लोग दो हजार की नोट दे रहे है तो दूकानदार लेने से इंकार कर दे रहे है। दूकानदारों का कहना है कि वापस करने के लिए छोटे नोट कहा से लाएं। शाहगंज, मधुपुर, घोरावल, चोपन, सलखन, डाला, कोन, दुद्धी, विंढमगंज, बभनी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बैंकों में पर्याप्त मात्रा में करेंसी नहीं हैै।