फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rup District Court Building and Housing will be in the village

रौप गांव में बनेगा जनपद  न्यायालय भवन व आवास 

Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rup District Court Building and Housing will be in the village
रौप गांव की जनपद न्यायालय के लिए प्रस्तावित जमीन।
जिला बनने के 27 साल बाद भी सोनभद्र जनपद न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण नहीं हो सका है। जिला प्रशासन ने न्यायालय भवन के लिए भूखमरी और कुपोषण के लिए चर्चित रहे रौप गांव में पुलिस लाइन के बगल में 50 एकड़ भूमि चिह्नित किया है। इसका प्रस्ताव प्रस्ताव हाईकोर्ट भेज दिया गया है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

प्रशासन ने पुसौली-बढ़ौली में 44 एकड़ भूमि पर जनपद न्यायालय और आवासीय परिसर का प्रस्ताव दिया था, जिसे मंजूरी भी मिल गई थी। राज्यपाल की ओर से गजट का प्रकाशन भी हो गया लेकिन मुकदमे के चलते इस पर निर्माण खटाई में पड़ गया। मामला उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। इस बीच हाईकोर्ट ने जिला न्यायालय के लिए 50 एकड़ भूमि का मानक निर्धारित कर दिया। इसको देखते हुए प्रशासन ने रौप की जमीन के बारे में सुझाव दिया। 

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव ने 30 मार्च को रौप गांव की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया।था। पुलिस लाइन, सर्किट हाउस, इंजीनियरिंग कॉलेज, कलेक्ट्रेट, रेलवे स्टेशन से नजदीक होने के कारण उन्होंने इसे उपयुक्त माना। न्यायालय परिसर में अधिवक्ता भवन, वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल, एडीआर सेंटर, कंप्यूटर कक्ष, फास्ट ट्रैक कोर्ट का निर्माण करने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम रामचंद्र ने बताया कि रौप की पुलिस लाइन के बगल में 50 एकड़ क्षेत्रफल में न्यायालय  एवं आवासीय भवन निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है। सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश राय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुधाकर मिश्र का कहना है कि कहीं भी बने लेकिन जल्द निर्माण होना चाहिए क्योंकि भवन नहीं होने से परेशानी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed