फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ruckus for urea, 120 sacks of fertilizer could be distributed

यूरिया के लिए हंगामा, महज 120 बोरी बंट सकी खाद

Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ruckus for urea, 120 sacks of fertilizer could be distributed
सांगोबांध लैंपस में खाद के लिए किसानों की लगी भीड़। - फोटो : SONBHADRA
म्योरपुर विकासखंड के सागोबांध सहकारी समिति पर मंगलवार को पुलिस की सुरक्षा में यूरिया का वितरण हुआ। खाद की कम उपलब्धता के चलते किसानों में मारामारी मची रही। समिति पर खूब हंगामा भी हुआ। महज 120 बोरी यूरिया वितरण के बाद सचिव को गेट बंद करना पड़ गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान पिछले कई दिनों से खाद के लिए हलकान हैं। मंगलवार को सुबह आठ बजे से ही यूरिया वितरण की सूचना पर सैकड़ों की संख्या में किसान समिति पर पहुंच गए। सुबह नौ बजे तक करीब पांच सौ किसानों की भीड़ लग गई थी। किसान खाद के लिए हंगामा कर रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे बभनी पुलिस सहकारी समिति पर पहुंची, तब खाद का वितरण शुरू हो सका। काफी मशक्कत के साथ करीब 120 बोरी यूरिया का वितरण हो पाया। लगातार भीड़ के साथ हंगामा बढ़ने के कारण सचिव को शटर गिराकर वितरण बंद करना पड़ा। इस संबंध में सहकारी समिति सचिव रमाशंकर यादव ने बताया कि समिति पर 400 बोरी का स्टाक ही है, जबकि किसानों की तादाद पांच सौ से भी अधिक थी। कुछ लोग हो हल्ला मचाने लगे थे। मजबूरन वितरण बंद करना पड़ा। जल्द ही खाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed