फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rs 1.5 crore collected so far for construction of Shriram temple

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए अब तक डेढ़ करोड़ रुपये संग्रहित

Thu, 28 Jan 2021 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.5 crore collected so far for construction of Shriram temple
सोनभद्र। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान केे तहत अब तक जिले में डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि संग्रहित की जा चुकी है। सिर्फ राबट्र्सगंज नगर में अब तक 500 लोगों से करीब 40 लाख धनराशि संग्रहित हुई है। हालांकि निधि समर्पण अभियान से जुड़े पदाधिकारी पूरी जानकारी देने से मना कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को एनसीएल के सीएमडी और राबट्र्सगंज के मिठाई व्यवसायी छेदी पहलवान ने बड़ी धनराशि राममंदिर निर्माण के लिए समर्पित किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से जिले में 15 जनवरी से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के जरिए जिले में करीब 12 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य है। निधि समर्पण अभियान से जुड़े लोगों की मानें तो अब तक जिले में डेढ़ करोड़ से अधिक धनराशि संग्रहित की जा चुकी है। आरएसएस के विभाग प्रचारक नितिन जी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एनसीएल के मुख्य महाप्रबंधक प्रभात कुमार सिंह ने बड़ी धनराशि भेंट की। वहीं राबट्र्सगंज नगर में करीब 500 लोगों से 40 लाख रुपये धनराशि संग्रहित की गई है। बृहस्पतिवार को राबट्र्सगंज नगर के छेदी साव मोदनवाल ने एक लाख 51 हजार 151 की निधि समर्पित किए। नगर में अभी तक की किसी व्यक्ति की ओर से समर्पित की गई यह सबसे बड़ी धनराशि है। उन्होंने बैंक ड्राफ्ट श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से बना कर नगर की संग्रह टोली के कृष्ण मुरारी गुप्ता, अजीत रावत व नगर अभियान प्रमुख ज्ञानेंद्र शरण राय को प्रदान किया। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघचालक हर्ष, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन, जिला सेवा प्रमुख नीरज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed