फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Royalty fee should be deposited with DGMS till the mines remain closed.

Sonebhadra News: खदानें बंद रहने तक डीजीएमएस से जमा कराया जाए रॉयल्टी का शुल्क

Sun, 07 Dec 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Royalty fee should be deposited with DGMS till the mines remain closed.
कलेक्ट्रेट सभागार में खनन कारोबारियों के साथ बैठक करते डीएम बीएन सिंह।संवाद
सोनभद्र। पत्थर की खदानों पर रोक से उत्पन्न संकट पर चर्चा के लिए शनिवार को डीएम ने खनन पट्टाधारकों के साथ बैठक की। इसमें पट्टाधारकों ने बिना नोटिस के खनन कार्य बंद कराने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि खदानें बंद रहने तक डीजीएमएस से रॉयल्टी का शुल्क जमा कराया जाए। उन्होंने डीजीएमएस की ओर से लगाई गई आपत्तियों का शीघ्र निस्तारण कराते हुए खनन कार्य चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान पट्टाधारकों ने डीएम को 13 सूत्री ज्ञापन भी सौंपा। पट्टाधारकों का कहना था कि डीजीएमएस की ओर से बिना किसी नोटिस या हिदायत के अचानक से खनन कार्य पर रोक लगा दी गई है, जो न्याय संगत नहीं है। अगर खदानें असुरक्षित थीं तो पहले सत्यापन कराए बिना उनमें अनुमति ही क्यों दी गई। अब अचानक से कार्य बंद होने से पट्टाधारकों को भारी चपत लग रही है। मांग किया कि बंद अवधि के दौरान रॉयल्टी का जो भुगतान पट्टाधारकों को करना है, उसका पैसा डीजीएमएस से जमा कराया जाए। उन्होंने वन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण नई खदानें चालू न होने की भी जानकारी दी। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने प्रतिबंधों से प्रभावित सभी खनन पट्टा धारकों को खान सुरक्षा निदेशालय की ओर से दिए गए निर्देशों का अनुपालन यथा शीघ्र कराते हुए खनन पट्टों पर लगी रोक हटवाने की कार्रवाई शीघ्रता से पूर्ण कराने को कहा, ताकि आम जनमानस को सुलभता से खनिजों की आपूर्ति उचित दर पर प्राप्त हो सके। बैठक में एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप, डाला-बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, अभिषेक सिंह, उस्मान अली, मिंटू राय, सुशील सिंह, अजय यादव, मिथिलेश अग्रहरि, देवेंद्र केशरी, अयोध्या दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
खनिज सामग्री वाली खबर में वर्जन...
जिले के कुछ खदानें प्रतिबंध के बाहर हैं। उनमें कार्य चल रहा है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह बाजार में आपूर्ति को बनाए रखें। अन्य पट्टाधारकों को भी डीजीएमएस के समक्ष आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर खनन कार्य शुरू कराने के लिए कहा गया है, ताकि उप खनिज की दिक्कत न आए। -कमल कश्यप, वरिष्ठ खान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed