{"_id":"677c291add5291f50e0a7337","slug":"robertsganj-defeated-garhwa-by-9-runs-in-a-thrilling-match-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-122732-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रोमांचक मैच में रॉबर्ट्सगंज ने गढ़वा को 9 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रोमांचक मैच में रॉबर्ट्सगंज ने गढ़वा को 9 रन से हराया
विज्ञापन
टीसीडी खेल मैदान पर चल रहे अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को रॉबर्ट्सगंज और गढ़वा की टीमों के बीच रोमांचक मैच हुआ। प्रकाश पॉली राॅबर्ट्सगंज की टीम को अंतिम समय में नौ रन से जीत नसीब हुई।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रकाश पाॅली राॅबर्ट्सगंज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 191 रन का स्कोर खड़ा किया। गौरव चौहान ने 13 चौके व 3 छक्कों की मदद से मात्र 62 गेंद पर 88 रनों की शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली।
शौर्य प्रताप सिंह ने 28, वीरध्वज ने 24 रन बनाए। गढ़वा के मुजाहिद व निशांत ने दो-दो और सचिन व रोहित ने एक-एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में गढ़वा की टीम 18.3 ओवर में 183 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अमन ने सर्वाधिक 57 रन बनाए।
विज्ञापन
हर्ष ने 33 व रोहित ने 23 रन बनाया। राॅबर्टसगंज के गेंदबाज शिवमणि ने 36 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया। सतीश व काशी ने दो-दो विकेट और बृजभूषण ने एक विकेट लिया। संघर्षपूर्ण मुकाबले में गढ़वा को मात्र 9 रन से हराकर रॉबर्ट्सगंज की टीम अगले चक्र में पहुंची।
राॅबर्ट्सगंज के बल्लेबाज गौरव चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित कर मुख्य अतिथि डॉ. एचपी सिंह के हाथों पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर नागेंद्र राज व सुनील गुप्ता रहे। कमेंट्री जितेंद्र जौहरी, अंकुर बच्चन व इरफान ने की। स्कोरिंग निशांत मोहन और सागर ने की। मंगलवार को पटना और सिंगरौली के बीच मैच खेला जाएगा।