फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Robber bride caught with gang husband and mother found with jewellery and cash two escape in sonbhadra

UP: गैंग के साथ लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, पति और मां के पास मिले जेवर-नकद, दो भाग निकले; राजस्थान से है कनेक्शन

Thu, 06 Nov 2025 08:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 06 Nov 2025 08:07 PM IST
सार

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश में लुटेरी दुल्हन के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान के एक युवक ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। म्योरपुर पुलिस इस मामले में दो लोगों की खोजबीन कर रही है।

विज्ञापन
Robber bride caught with gang husband and mother found with jewellery and cash two escape in sonbhadra
लुटेरी दुल्हन अपनी मां और पति के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime News: जिले में एक और लुटेरी दुल्हन गैंग सामने आया है। आईजीआरएस के जरिए मिली शिकायत पर गिरोह का खुलासा करते हुए म्योरपुर पुलिस ने ठगी में मुख्य भूमिका निभाने वाली मां-बेटी और दामाद को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें ठगी के लिए झांसे में लेने वाले इस गिरोह के सरगना सहित दो फरार हैं। उनकी तलाशी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


राजस्थान के जालौर जिला निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस के जरिए ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि शादी के बहाने उनसे धोखाधड़ी की गई और डेढ़ लाख नकदी और जेवर लूट लिए गए। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर म्योरपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन

फरार आरोपियों के लिए टीम की दबिश

छानबीन में प्राथमिक तौर पर पांच नाम सामने आए। इसमें दुल्हन की भूमिका निभाने वाली विंढमगंज थाना क्षेत्र मुड़िसेमर निवासी रानी कुमारी, उसका पति रवि रंजन मौर्या, रानी की मां म्योरपुर के सुपाचुआ निवासी माया देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से लूटे गए जेवर और 9500 रुपये नकद बरामद किए गए। 

थानाध्यक्ष कमलनयन दुबे ने मुताबिक, आरोपियों के पास से एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी चांदी की पायल, नकदी और विवाह के समय पहना गया लाल जोड़ा बरामद किया गया है। चिह्नित किए गए कृष्ण कुमार, राजू माली के साथ इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश और पुराने मामलों के बारे में जांच की जा रही है।

कराते थे नकली विवाह, मौका मिलते ही दुल्हन हो जाती थी फरार
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं। गिरोह का सदस्य रॉबर्ट्सगंज के बहुअरा भैरवा गोबर निवासी कृष्णा मौर्या और उसका साथी राजू माली विवाह के इच्छुक युवकों से संपर्क कर उन्हें शादी का झांसा देता था। वर पक्ष से मोटी रकम लेकर नकली विवाह कराया जाता था। 

शादी के बाद दुल्हन मौका देखकर जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो जाती थी। गिरफ्तार आरोपियों ने यह भी कबूला कि उन्होंने 29 अक्तूबर को भी इसी तरीके से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया था। वारदात के बाद वे लूटे गए जेवर बेचने रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed