{"_id":"681a54b2ba3d40abcf052e92","slug":"roadways-buses-are-parked-at-the-gate-causing-problems-to-passengers-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-127978-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: गेट पर खड़ी होती हैं रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: गेट पर खड़ी होती हैं रोडवेज बसें, यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित सोनभद्र डिपो में रोडवेज बसें गेट पर ही खड़ी हो रही हैं। इससे यात्रियों को बस पकड़ने में काफी दिक्कत हो रही है। नीचे फर्श पर बैठकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। हादसे का भी खतरा रहता है।
सोनभद्र डिपो परिसर में नया भवन बनने के बाद से रोडवेज बसों को उत्तर साइड में काउंटर तरफ रोडवेज बसों को खड़ा करने को कहा गया है। यात्रियों के बैठने के लिए उधर ही व्यवस्था की गई है।
इसके बाद भी रोडवेज बसें मेन गेट के पास ही खड़ी हो रही हैं। पूर्व में प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान भी रोडवेज बसों को काउंटर तरफ ही रोडवेज बसों को खड़ा करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
इसका असर रोडवेज बस प्रबंधन पर नहीं पड़ रहा है। मेन गेट के पास ही रोडवेज बसें खड़ी की जा रही है और यहीं से यात्रियों को बैठाकर रवाना हो रही हैं। गेट की तरफ से यात्रियों के बैठने की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें बस पकड़ने में दिक्कत होती है।
यात्री दिनेश, प्रभाकर, सोमारू, लीलावती आदि ने बताया कि मेन गेट पर रोडवेज बसों के आने-जाने पर घटना की भी आशंका बनी रहती है। वहीं इस संबंध में एआरएम विश्राम सिंह का कहना है कि चालकों को रोडवेज बस को काउंटर की तरफ खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।