फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roadways bus will start from Duddhi to Prayagraj soon: Dayashankar Singh

दुद्धी से प्रयागराज के लिए जल्द शुरू होगी रोडवेज बस : दयाशंकर सिंह

Tue, 03 Sep 2024 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus will start from Duddhi to Prayagraj soon: Dayashankar Singh
प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का सोमवार को झारखंड जाते समय नगर के संकट मोचन मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें परिवहन सेवा की समस्या से भी अवगत कराया।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने दुद्धी से प्रयागराज तक के लिए शीघ्र रोडवेज बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया। वन्य जीव बोर्ड के पूर्व सदस्य रहे श्रवण सिंह गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन

दुद्धी की आर्थिक व भौगोलिक परिस्थिति से अवगत कराया। बताया कि त्रिवेणी एक्सप्रेस बंद होने से प्रयागराज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को आवागमन में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवहन मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नगर में सरकारी बस स्टैंड भी बनवाने की बात कही। इस अवसर पर सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी, राजन चौधरी, मनोज मिश्रा, दिलीप पांडेय, सुरेंद्र अग्रहरि, मनोज सिंह बबलू, मनीष जायसवाल, संदीप गुप्ता आदि रहे।

इससे पहले दोपहर में हाथीनाला के पास प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन, राकेश पांडेय, हरिराम शाह, रिंकू सिंह, पिपरी चेयरमैन दिग्विजय प्रताप सिंह आदि ने परिवहन मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed