फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Roads dug up for pipelines have been in a dilapidated state for three years; people are falling into the potholes.

Sonebhadra News: पाइपलाइन के लिए खोदी सड़कें तीन साल से बदहाल, गड्ढों में गिर रहे लोग

Fri, 23 Oct 2026 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Roads dug up for pipelines have been in a dilapidated state for three years; people are falling into the potholes.
अनपरा नगर के वार्ड नंबर 7 में अनपरा-कोलगेट मार्ग पर टूटी सड़कें। संवाद - फोटो : शहर के पुराना 132 केवी पावर सब स्टेशन का निरीक्षण करते एसडीएम महेश कुमार व अधीक्षक अ​भियंता जितेंद्र ढूल और कार्यकारी अ​भियंता दयाचंद रोहिल्ला।
अनपरा। नगर में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें तीन साल बाद भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाई हैं। कई जगह गड्ढे भरने के नाम पर केवल खानापूर्ति हुई, जिससे सड़कें फिर उखड़ गईं। गड्ढों और बिखरे पत्थरों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बारिश के दौरान पैदल चलने वाले और दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल भी होते हैं। दीपावली और छठ पर मंदिरों व घाटों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जल निगम की परासी-बेलवादह ग्राम समूह पेयजल योजना के दूसरे चरण में 210 करोड़ रुपये की लागत से नगर के शेष वार्डों में पाइपलाइन बिछाई गई। इसके लिए जेसीबी से सड़कें खोदी गईं। पाइपलाइन डालने के बाद कई जगह गड्ढों को कंक्रीट से नहीं भरा गया। जहां मरम्मत हुई, वहां भी कुछ महीनों में कंक्रीट उखड़ गई। स्थानीय लोग लंबे समय से मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या बनी हुई है। नवरात्र में भी महिलाओं को कंकड़-पत्थरों से भरे रास्तों से होकर मंदिरों तक पहुंचना पड़ा। छठ पर्व पर व्रती महिला-पुरुष दंडवत करते हुए घाटों तक जाते हैं। ऐसे में टूटी सड़कों और नुकीले पत्थरों के बीच उन्हें परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed