फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road repair did not start even after getting money

धन मिलने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई शुरू

Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Road repair did not start even after getting money
राबर्ट्सगंज हाइडिल कालोनी से महिला थाना रोड की क्षतिग्रस्त सड़क। - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। पेयजल योजना के तहत राबर्ट्सगंज नगर में डाली जा रही पाइप लाइन के लिए सड़कें खोद दी गई हैं। खोदी गई सड़कों की मरम्मत के लिए कार्यदायी संस्था जलनिगम की तरफ से पीडब्ल्यूडी को धनराशि जारी कर दी गई है। लेकिन दो माह बाद भी सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। नगर पालिका की सड़कें भी जगह-जगह खोदकर छोड़ दी गई हैं। इससे राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

जलनिगम की तरफ से पाइपलाइन डालने के लिए राबर्ट्सगंज नगर से सटे शाहगंज रजवाहा से महिला थाना होते हुए हाइडिल कालोनी, सिविल लाइंस रोड, मेन चौक, धर्मशाला चौक होते हुए नगर की अन्य सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया है। इसमें कुछ सड़कें लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका परिषद से बनी हैं। पाइपलाइन डालने का काम दो माह से चल रहा है। जलनिगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र रॉय ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज नगर में पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क के लोकनिर्माण विभाग को एक करोड़ 85 लाख रुपये दे दिया गया है। उधर, धनराशि जारी करने के दो माह बाद भी लोकनिर्माण विभाग की तरफ से सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सका है। इससे स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। राबर्ट्सगंज सिविल लाइंस रोड के रहने वाले स्वयं कुमार, महेश कुमार पांडेय, पन्नूगंज रोड के सुनील कुमार और शीला देवी का कहना है कि सड़क मरम्मत न होने से राहगीरों के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

वर्जन....
जल निगम की ओर से पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। सड़क मरम्मत के लिए और धनराशि की आवश्यकता है। इसके लिए पत्र लिखा गया है। - चंद्रप्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed