{"_id":"578fb3c54f1c1b7244c4b74a","slug":"road-accidents-killed-two-people-including-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में छात्रा समेत दो लोगों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
Updated Wed, 20 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर इलाके में मंगलवार रात व बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पहली घटना मंगलवार की रात अंबेडकर नगर इलाके के मुख्य मार्ग पर हुई। विंध्यनगर (मप्र) से वाराणसी जा रही यूपी रोडवेज की बस ने साइकल सवार राजीक शेख (30) को रौंद दिया। राजीक की मौके पर मौत हो गई। मृतक मूल रूप से मप्र के शिवनी का रहने वाला था और अंबेडकर नगर के रहवासी सुशील कुमार के घर में किराए पर रहता था।
हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ घरेलू सामान लेने के लिए साइकल से निकला था। पुलिस ने बस का कब्जे में ले लिया। दूसरी घटना बुधवार दोपहर इसी इलाके के मुख्य मार्ग पर एनसीएल खड़िया कोयला परियोजना के पानी टंकी के पास हुई। बताते हैं कि अंबेडकर नगर के रहवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री अनुष्का सिंह (09) खड़िया परियोजना के आवासीय क्षेत्र में स्थित डीएवी स्कूल में कक्षा चार की छात्रा थी। दोपहर स्कूल से वह घर लौट रही थी इसी दौरान एक स्कूल बस ने उसे कुचल दिया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया।