फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road Accident in Sonebhadra Bike rider youth dies in collision with truck parked on road side

Road Accident: सोनभद्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की मौत

Sat, 11 Jun 2022 12:51 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Jun 2022 12:51 PM IST
सार

सोनभद्र- रेणुकूट हाईवे पर शनिवार अलसुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की  मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in Sonebhadra Bike rider youth dies in collision with truck parked on road side
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनभद्र- रेणुकूट हाईवे पर शनिवार अलसुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर में बाइक सवार की  मौत हो गई। शिनाख्त जय प्रकाश एक्का (45) पुत्र जोहन एक्का निवासी एनसीएल दुद्धी के तौर पर हुई। हादसा अलसुबह करीब तीन बजे हुआ। जय प्रकाश अपनी बाइक से राबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा था। हाथीनाला तिराहे के समीप बाईक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार हवा में कई मीटर ऊपर उछला और ट्रक के बोनेट के ऊपर गिरा। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीआरबी और हाथीनाला पुलिस ने घायल को चोपन सामुदायिक अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की बाबत परिजनों को सूचित करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाथीनाला थाना प्रभारी रविंद्र प्रसाद ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed