फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Road accident in Sonbhadra Young man died in accident when he had come to perform his grandmother's tenth day

सोनभद्र में सड़क हादसा: करने आया था नानी के दसवां, दुर्घटना में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 09 Feb 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 09 Feb 2025 06:22 PM IST
सार

करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अनियंत्रित कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Road accident in Sonbhadra Young man died in accident when he had come to perform his grandmother's tenth day
सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

करमा थाना क्षेत्र के भरकवाह गांव के पास रविवार को दोपहर बाद बेकाबू कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने नानी के दसवां कार्यक्रम में शामिल होने यहां आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी निवासी शिवम (18) पुत्र प्रकाश जायसवाल अपनी नानी के दसवां में शामिल होने करमा आया था। वहां से कुछ काम से बाइक लेकर पगिया रोड गया था। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे लौटते समय सामने से तेज गति में आ रही जाइलो कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को धक्का मारते हुए खेत में चली गई।
विज्ञापन


हादसे में शिवम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर आई करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed