फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rita took seven rounds with Ritesh in Sita Swayamvar

Sonebhadra News: सीता स्वयंवर में रीता ने रितेश के साथ लिए सात फेरे

Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rita took seven rounds with Ritesh in Sita Swayamvar
बीजपुर (सोनभद्र)। चुर्क की रामलीला से शुरू हुई अनूठी परंपरा अब दूसरी समितियों के लिए प्रेरणा बन रही है। बीजपुर कस्बा स्थित सब्जी मंडी में रविवार की रात में आयोजित सीता स्वयंवर की रामलीला मंचन के दौरान एक जोड़े की शादी कराई गई। आदिवासी बिटिया रीता ने सिंगरौली एमपी के रितेश के साथ सात फेरे लिए। धूमधाम से निकली बरात में डीजे की धून पर लोग खूब थिरके।
विज्ञापन

बरात एनटीपीसी स्वागत द्वार से शुरू होकर मोटर गैरेज होते हुए दूधहिया देवी मंदिर एवं बेड़िया हनुमान मंदिर में पूजा के बाद सब्जी मंडी स्थित रामलीला ग्राउंड पहुंची।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान समिति की तरफ से डोडहर निवासी रामलखन की पुत्री रीता और मप्र के सिंगरौली जिले के खुटरा निवासी रितेश केवट की हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। लड़की को गृहस्थी का सारा सामान देकर विदा किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बृज किशोर गुप्त ने बताया कि करीब 35 वर्षों से सब्जी मंडी में रामलीला का मंचन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार रामलीला के दौरान किसी गरीब बेटी की शादी कराई गई है, जिसमें बाजार के व्यापारियों, ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अब आगे से गरीब लड़कियों की शादी का कार्यक्रम समय पर होता रहेगा। कमेटी के वालेंटियर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाले। इस मौके पर उपेंद्र प्रताप सिंगज, विनोद गर्ग, रवींद्र गुप्ता, सीताराम शर्मा, जसवंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed