फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rising Star won the inaugural match of JEPL

Sonebhadra News: राइजिंग स्टार ने जीता जेईपीएल का उद्घाटन मैच

Sun, 08 Jan 2023 09:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 09:02 PM IST
विज्ञापन
Rising Star won the inaugural match of JEPL
स्थानीय अवर अभियंता मनोरंजन क्लब सेक्टर-आठ के प्रांगण में रविवार को जूनियर इंजीनियर प्रीमियर लीग (जेईपीएल) सीजन-12 की शुरुआत हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमति देवी एवं महाप्रबंधक प्रशासन जीके मिश्रा ने किया। राइजिंग स्टार ने उद्घाटन मैच जीता।
विज्ञापन

राइजिंग स्टार के कप्तान दिनेश गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। रॉयल पैंथर ने कप्तान राजेश गौतम की अगुवाई में विजय यादव के 17 रनों की बदौलत 10 ओवर में 50 रनों का स्कोर खड़ा किया। राइजिंग स्टार के प्लेयर ऑफ द मैच दिनेश गुप्ता के 19 रन और विवेक यादव के 26 रनों की बदौलत टीम ने 9 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। दूसरे मैच में मेगा वारियर के कप्तान अशोक यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कप्तान अतुल मौर्या की अगुवाई में रॉयल स्ट्राइकर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच राम प्रवेश के 39 रन की बदौलत 10 ओवर में 52 रनों के स्कोर खड़ा किया। नीरज यादव ने 2 विकेट लिए। मेगा वारियर की टीम मात्रा 37 रनों पर आल आउट हो गई। अंपायर अखिलेश कनौजिया, रविभूषण तिवारी, सर्वेश यादव बृजेश यादव और राजू पासवान रहे। इस दौरान समीर भटनागर, निखिल चतुर्वेदी, एके राय, सदानंद यादव, आशीष यादव, आनंद पटेल, संजय बैसवार, रमेश सिंह यादव, अवधेश यादव, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed