{"_id":"683debc9667a949b9900a7fd","slug":"rihand-water-level-decreased-by-46-feet-in-two-months-sonbhadra-news-c-194-1-son1003-129237-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दो महीने में 4.6 फीट घटा रिहंद का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दो महीने में 4.6 फीट घटा रिहंद का जलस्तर
विज्ञापन
पिछले साल हुई झमाझम बारिश के कारण रिहंद का जलस्तर मध्यम स्तर पर बना हुआ है। दो महीने में 4.6 फीट जलस्तर घटा है। जलस्तर सही होने के कारण रिहंद और ओबरा की जल विद्युत इकाइयों से दो महीने में 443 लाख यूनिट का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ।
अप्रैल महीने की शुरुआत में रिहंद का जलस्तर 852.1 फीट पर था, जो माह के अंत तक 2 फीट घटकर 850.1 फीट पर आ गया। इस बीच रिहंद की सभी जल विद्युत इकाइयों से 160 लाख यूनिट बिजली उत्पादन हुआ।
मई में रिहंद का जलस्तर 2.6 फीट घटकर 847.5 फीट पर आ गया। मई माह में जल विद्युत की इकाइयों से 282 लाख यूनिट का उत्पादन किया गया, जबकि पिछले वर्ष रिहंद का जलस्तर मई के अंत में 838.8 फीट पर था, जो न्यूनतम जलस्तर के निशान के नजदीक आ गया था।
विज्ञापन
इस कारण पिछले वर्ष जिल विद्युत इकाइयों से उत्पादन नही कराया गया। इस वर्ष गर्मी में रिहंद का जलस्तर न्यूनतम निशान से 15 फीट अधिक होने के कारण जल विद्युत की सभी इकाइयों से रिकार्ड उत्पादन कराया गया।
मई में बिजली की मांग पहुंची 29 हजार मेगावाट के पार
मई महीने में बिजली की अधिकतम मांग 29 हजार मेगावाट के आंकड़े को पार कर गई। बढ़ती मांग के बीच रिहंद की जल विद्युत की इकाइयों से पीकऑवर में पूरी क्षमता से उत्पादन कराया गया। जलविद्युत की इकाइयों से उत्पादन से निगम को काफी राहत मिली। अप्रैल और मई माह में रिहंद की जलविद्युत की इकाइयों ने 443 लाख यूनिट का रिकॉर्ड उत्पादन किया। परियोजनाओं ने चिमनियों को ठंडा करने के लिए काफी मात्रा में पानी का इस्तेमाल किया।