फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Rihand reservoir illegal mining in the coastal area

रिहंद जलाशय के तटवर्ती इलाके में अवैध खनन

Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र)
अमर उजाला ब्यूरो (सोनभद्र) Updated Thu, 28 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rihand reservoir illegal mining in the coastal area
म्योरपुर वन रेंज के पड़री लोहिया ग्राम पंचायत में बुधवार की देर शाम दुद्धी एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह ने रिहंद जलाशय के तटवर्ती इलाके में हो रहे अवैध खनन को छापा मारकर पकड़ा। जलाशय में से बालू तथा किनारे बोल्डर का बड़े पैमाने पर हो रहा खनन देखकर वे दंग रह गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन



एसडीएम डॉ. विश्राम सिंह बुधवार की शाम सात बजे म्योरपुर के जटखैर नाले पर जांच के लिए पहुंचे, जहां पर करीब 25 लाख रुपये की लागत से बने चेकडैम का मौके पर अस्तित्व नहीं पाया गया।
विज्ञापन



कहा कि चेकडैम वर्ष 2014-15 में म्योरपुर के जटखैर नाले पर हुआ है। जिसकी गुणवत्ता जांच के लिए उनको डीएम से आदेश पत्र मिला है। लेकिन यहां पर कुछ भी नहीं है। इसके बाद वे सीधे पड़री ग्राम पंचायत के खंता टोला पहुंचे जहां रिहंद जलाशय के तटवर्ती इलाके में जमकर बोल्डर और बालू की खेप निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जलाशय के बीच में स्थित टीले पर भी खनन कर्ताओं की कुदृष्टि पड़ी तो वहां तक पुलिया बनाकर वहां भी खनन किया गया। खननकर्ता रात के वक्त नहीं मिले लेकिन ग्रामीणों ने इस काम में लगे लोगों का नाम एसडीएम को बताया।



एसडीएम ने करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान पड़री में भी लबे सड़क पर हो रहे सोलिंग और मोरम के खनन का भी हाल जाना। एसडीएम ने कहा कि इसके लिए वन विभाग और सिंचाई विभाग जिम्मेदार है। कहा कि इसकी जानकारी डीएम को दे दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed