फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Riding a bike without helmet proved fatal three died in a road accident bike slipped out of control

Sonbhadra : बिना हेलमेट बाइक चलाना बना काल, सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, अनियंत्रित होकर फिसला वाहन

Mon, 09 Dec 2024 12:43 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 09 Dec 2024 12:43 AM IST
सार

सड़क हादसे में तीन की मौत हो गई जानकारी के अनुसार तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। गड्ढ़े में बाइक का टायर पहुंचा और बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। बिना हेलमेट के बाइक चला रहे तीनों सवारों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना कोन-तेलगुड़वा मार्ग पर हर्रा गांव के पास की है।

विज्ञापन
Riding a bike without helmet proved fatal three died in a road accident bike slipped out of control
पलटी बाइक तीन की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोन-तेलगुडवा मार्ग पर हर्रा बिलरुआ गांव के पास रविवार की रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। सड़क के गड्ढों में अनियंत्रित होकर उनकी बाइक फिसल गई।  पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हर्रा निवासी विकास चेरो (21) पुत्र रामसिंगार चेरो, राहुल पासवान (26) पुत्र ज्वाला पासवान, कृष्णा पासवान (24) पुत्र लौटन पासवान बाइक से तेलगुड़वा की तरफ से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन




गांव के बिलरुआ टोला के पास सड़क पर बने बड़े गड्ढे में पड़कर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कोन एसओ गोपाल जी गुप्ता ने तीनों घायलों को कोन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। किसी ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed