{"_id":"682cc45a577e926bb10f6c0f","slug":"returned-from-a-wedding-ceremony-with-his-wife-body-found-hanging-from-a-noose-at-night-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-128618-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पत्नी के साथ शादी समारोह से लौटा, रात में फंदे से लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पत्नी के साथ शादी समारोह से लौटा, रात में फंदे से लटकता मिला शव
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के चीकूटोला बभनी में सोमवार की रात युवक का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से कुछ घंटे पहले ही वह पत्नी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होकर लौटा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी है।
चीकूटोला निवासी कपिल देव (29) अपनी पत्नी की बुआ के घर शादी समारोह में गया था। सोमवार की देर शाम पति-पत्नी घर लौटे। खाना खाने के बाद वह सोने चला गया।
पत्नी चंद्रावती ने बताया कि रात में किसी वक्त उसे कमरे में बंद कर कपिल ने बरामदे में साड़ी के फंदे से फांसी लगा ली। जब वह बाहर निकली तो फंदे से लटकता देखा। तत्काल फंदा काटकर कपिल को नीचे उतारा।
घर में ही मौजूद कपिल के मां फूलमति व पिता भगवान दास को घटना की सूचना सुबह मिली। ग्राम प्रधान गायत्री देवी और प्रधान पति नंदकुमार भी मौके पर पहुंचे।
बभनी के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया। एसओ ने बताया कि पिता भगवान दास की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मौत के कारणों का जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कपिल अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी।