फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Restriction on operation of vehicles on Telgudwa-Vindhamganj Routh due to three day curfew

तेलगुड़वा-विंढमगंज मार्ग पर वाहनों के संचालन पर रोक

Sat, 01 May 2021 08:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Restriction on operation of vehicles on Telgudwa-Vindhamganj Routh due to three day curfew
डाला। चोपन थाना अंतर्गत शनिवार को तेलगुड़वा से कोन के रास्ते विंढमगंज को जाने वाली निजी वाहनों (बस) को तीन दिन तक चलने वाले लॉक डाउन को देखते हुए कोन थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बंद करा दिया है। निजी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष नंद किशोर जायसवाल ने बताया कि बसें कोन थानाध्यक्ष के निर्देश पर बंद कराई गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, बसों का संचालन बंद होने से यात्री तेलगुड़वा में परेशान रहे। ऐसे में आटो चालकों ने मनमानी करते हुए प्रति व्यक्ति 100 रुपया किराया वसूला। बसों का संचालन बंद होने से दूर-दराज से तेलगुड़वा आए यात्री कोन के रास्ते विंढमगंज या अन्य कहीं जाने के लिए परेशान रहे। बता दें कि झारखंड के यात्री भी तेलगुड़वा से यात्रा किया करते है। बस नहीं चलने से लोगों को 100 रुपया किराया 35 किलोमीटर के लिए देना पड़ रहा है। साथ ही एक टेम्पो में 20 से ज्यादा सवारी भर कर ले जाया जा रहा है। इस संबंध में थाना कोन इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू में सुरक्षा को देखते हुए बसों के संचालन को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed