फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Resolution of the protection of the values ??of the Constitution

संविधान के मूल्यों के संरक्षण का संकल्प

Thu, 26 Nov 2015 11:32 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Thu, 26 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Resolution of the protection of the values ??of the Constitution
एनटीपीसी  रिहंद परियोजना के आवासीय परिसर में स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि  विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र और विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि मिश्रा ने संविधान सभा के अध्यक्ष रहे डॉ. राजेंद्र प्रसाद और प्रारूप समिति के अध्यक्ष रहे बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भारतीय संविधान में निहित जीवन मूल्यों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।


डॉ. देवेंद्र कुमार मिश्र ने कहा भारतीय संविधान जीवन मूल्यों के संरक्षण एवं शाश्वत पालन का संविधान है ।  परस्पर सद्भाव, सहिष्णुता, भाई चारा, और देश प्रेम की बदौलत भारत की प्रगति यात्रा निरंतर अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रही है । कहा कि यह लक्ष्य विश्व शांति एवं जन कल्याणकारी का है।
विज्ञापन



इस  दौरान विद्यार्थियों को संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन और निहित जीवन मूल्यों के संरक्षा की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात छात्राओं  ने अमन के इस वतन को पहरेदार चाहिए.. का समूहगान सुनाकर वातावरण को देश प्रेम से ओतप्रोत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। बेहतर प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की गई। संचालन डॉ. दिनेश दिनकर ने शेरो-शायरी भरे अंदाज में कर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर शिव लाल चौबे, अनंत मोहन, प्रभा सिंह, सुरेन्द्र कुमार, पीएन सिंह, सोमनाथ, समता सिंह, पुष्पा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed