फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Residents will be evicted for expansion of power plant

पावर प्लांट के विस्तार के लिए बेदखल किए जाएंगे रहवासी

Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Residents will be evicted for expansion of power plant
शक्तिनगर क्षेत्र में बेदखली का विरोध करते भवानी नगर के मजदूर। - फोटो : SONBHADRA
पावर प्लांट के विस्तार की जद में आने वाले रहवासी क्षेत्र का उजड़ना तय हो गया है। इस निमित्त एडीएम सहदेव मिश्रा ने शुक्रवार शाम स्थिति स्पष्ट कर दी। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह में इसकी प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

एनटीपीसी के सिंगरौली (शक्तिनगर) पावर प्लांट का विस्तार होना है। तीसरे चरण के तहत 800 मेगावाट की दो यूनिटों को स्थापित किए जाने की योजना है। इस विस्तार की जद में पावर प्लांट आसपास की मजदूर बस्तियों के साथ अन्य क्षेत्र आ रहे हैं। पावर प्रबंधन ऐसे लोगों को बेदखल कर भूखंड खाली कराने की प्रक्रिया में जुटा है जो दशकों से वहां रह रहे हैं। शुक्रवार इसी मसले के निस्तारण के लिए एडीएम सहदेव मिश्रा, एएसपी विनोद कुमार, एनटीपीसी शक्तिनगर कार्मिक अधिकारी पुरुषोत्तम लाल व नरेश कुमार प्रभावित होने वालों के बीच पहुंचे। अफसरों ने संबंधितों को दो-चार दिन के अंदर जमीन खाली करने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि हमें बेघर किया गया तो एक बड़ा तबका सड़क पर आ जाएगा। एडीएम सहदेव मिश्रा ने कहा कि डीएम से वार्ता कर इस संबंध में ठोस नीति का निर्माण कराएंगे। एडीएम ने बताया कि एनटीपीसी सिंगरौली पावर प्लांट के तीसरे चरण का विस्तार सुनिश्चित हो गया है और प्लांट विस्तार को सुचारु रूप देने के लिए भवानी नगर को खाली कराना आवश्यक है। बैठक में चिल्काडांड ग्राम प्रधान हीरालाल और पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी मोहन गुप्ता ने कहा कि प्लांट विस्तार में हम कोई बाधा उत्पन्न नहीं करना चाहते हैं लेकिन कई दशकों से बसे मजदूरों को पुनर्स्थापित करने के बाद ही एनटीपीसी प्लांट विस्तार का कार्य कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed