फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Residents of bus stand got relief after three years

तीन वर्षों धूल फाक रहे बसस्टैंड वासियों को मिली राहत

Fri, 19 Feb 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Residents of bus stand got relief after three years
कोन बस स्टैंड के पास चल रहा सड़क निर्माण कार्य। - फोटो : SONBHADRA
कोन। स्थानीय बस स्टैंड कोन की सड़क बीते तीन साल से खोदकर छोड़ दी गई थी। बस स्टैंड के आसपास के व्यापारियों समेत ग्रामीणों का धूल से पिछले तीन वर्षों से रहना मुश्किल हो गया था। इसको लेकर ग्रामीणों में असंतोष था। अब पुलिस के हस्तक्षेप पर शुक्रवार से सड़क के लेपन का कार्य शुरू हो गया। इससे धूल की मार झेल रहे ग्रामीणों में राहत है।
विज्ञापन

सड़क के तत्काल निर्माण कराने को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष विजयशंकर जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने डीएम को पूर्व में ज्ञापन सौंपा था। कोन्र-विंढमगंज मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण की जिम्मेदारी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मार्च 2018 से शुरू हुआ। उसी समय से कार्यदायी संस्था ने बस स्टैंड कोन की सड़क उखाड़ कर सोलिंग डाल दिया था। तब चौड़ीकरण व नाली निर्माण को लेकर एक दो लोगों में जमीन को लेकर विवाद होता रहा, जिसके कारण तीन साल से बस स्टैंड के पास की सड़क नहीं बन रही थी। ग्रामीण बृहस्पतिवार को उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग करते रहे। ग्रामीणों की मांग पर देर शाम मौके पर लेखपाल, जेई व दरोगा सुनील दीक्षित पहुंच ग्रामीणों को समझाया। आपसी समझौते पर पुलिस के हस्तक्षेप पर देर रात सड़क निर्माण करने पर सहमति बनी। इसके बाद शुक्रवार को बस स्टैंड की सड़क लेपन का कार्य शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed