फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Residents get many discounts in lockdown 5

लॉकडाउन 5 में जनपदवासियों को मिली कई छूट

Sun, 31 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Residents get many discounts in lockdown 5
सोनभद्र। लॉकडाउन पांच को लेकर डीएम एस राजलिंगम की तरफ से रविवार की देर शाम नए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए। इसमें जहां दुकानें खोलने का समय बढ़ाया गया है। वहीं जल्द ही रोडवेज सेवा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई है। आठ जून से धार्मिक स्थलों को भी खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई की शुरुआत भी होने की उम्मीद है। रात नौ से सुबह सात बजे तक लोगों से पूरी तरह से लॉकडाउन में रहना होगा। इस दौरान बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक सोमवार से दुकानों के खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। अब दुकानें सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक खोली जा सकेंगी। दुकानों के रोस्टर के संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। कार्यालय में अब सभी कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति रहेगी। अभी तक सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत ही कर्मचारी बुलाए जा रहे थे। मास्क और सोशल डिस्टेंशिंग का पालन बनाए रखना होगा। कंटेनमेंट जोन छोड़कर बाकी जगह रोडवेज की बसें चलाने के लिए एआरएम के साथ जल्द बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। आठ जून से सभी शापिंग कांपलेक्स, माल, धार्मिक स्थलों को भी खोलने की इजाजत दी जाएगी। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। प्राइवेट अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा की अनुमति है। नए गाइडलाइन में उनके लिए भी सोमवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। रोडवेज की बसें फिलहाल उन्हें उनके घर पहुंचाने में लगी हुई हैं। सामान्य यात्रियों के लिए रोडवेज की कितनी बसें उपलब्ध हो सकेंगी। इस बारे में एआरएम के साथ बैठक के बाद जानकारी दी जाएगी। एक जुलाई से स्कूल खोले जाने के संबंध में भी अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed