फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Republic Day will be followed with Kovid-19 rules

कोविड-19 नियमों के पालन संग मनेगा गणतंत्र दिवस

Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Republic Day will be followed with Kovid-19 rules
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस समारोह को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव करते हुए मनाने केे लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिलाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गणतंत्र दिवस के दिन होने वाले आयोजनों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच प्रभातफेरी निकाली जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रभातफेरी के नोडल एवं संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक होगें। सवा आठ बजे लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह के सामने नेहरू पार्क शहीद स्मारक पर डॉ. अर्जुनदास केशरी द्वारा माल्यार्पण किया जायेगा, जिसके संयोजक नगर पालिका परिषद के अधिषासी अधिकारी होंगे। साढ़े आठ बजे सभी सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण किया जायेगा। साढ़े नौ बजे पुलिस लाइन में कार्यक्रम होगा। इसमें जिला प्रोबेशन विभाग की तरफ से बेटी-बचाओं-बेटी पढ़ाओं, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा की झांकी निकाली जाएगी। भूमि संरक्षण विभाग द्वारा जल संचयन संबंधी प्रदर्शनी लगायी जाएगी। दस बजे शैक्षणिक संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा, साढ़े दस बजे स्कूलों में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य विविध कार्यक्रम किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में मरीजों में फल वितरण किया जाएगा। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन पर गोष्ठी होगी। जिसके संयोजक मुख्य चिकित्साधिकाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक होंगें। एक बजे परासी दूबे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. महादेव चैबे के चित्र पर माल्यार्पण तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया जायेगा। अन्य कार्यक्रमों में सभी नगर निकायों में मलिन बस्तियों का सफाई कार्यक्रम, स्वर्ण जयंती चैराहे व मुख्य चैराहे पर लाउडस्पीकर की व्यवस्था होगी। सुबह सवा नौ बजे क्रास-कंट्री का आयोजन विशिष्ट स्टेडियम तियरा में होगा। बैठक में सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed