{"_id":"6011b1a38ebc3e088e393b9d","slug":"republic-day-celebrated-in-aan-ban-pride-in-the-district-sonbhadra-news-vns571376758","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आन, बान, शान से मना गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आन, बान, शान से मना गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
सोनभद्र। देश का 72वां गणतंत्र दिवस सोनांचल में पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मंगलवार को मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में ध्वजारोहण हुआ। पुलिस लाइन में अधिकारियों ने परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं विविध कार्यक्रमों से देश के वीर सपूतों को नमन किया गया। जिले से लेकर गांव तक गणतंत्र दिवस की धूम रही। इस मौके पर राष्ट्र की एकता व अखंडता को मजबूत करने का संदेश देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से बच्चों ने मन मोह लिया। डीएम अभिषेक सिंह ने कलेक्ट्रेट प्रांगण में ध्वजारोहण किया। डीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि अपने दायित्वों को निभाने में परोपकार की भावना रखें। इससे पहले कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी उद्यान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार सिंह, जिला प्रोबेेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी डॉ. एके गुप्ता, चन्द्रकांत शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन सुरेश पाठक ने किया। राबर्ट्सगंज जनपद न्यायालय भवन पर जिला जज रजत सिंह जैन ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारीगण नेत्रपाल सिंह, राहुल मिश्रा, महेंद्र कुमार, कोर्ट मैनेजर लीना, आलोक सिंह, अरविंद तिवारी, सुरेश कुमार, घनश्याम सिंह, अंबरीष पाठक, सुरेश मिश्रा, राजकरन, जितेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण कार्यालय भवन पर पीठासीन अधिकारी ज्योति कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रमोद श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला आदि रहे। तहसीलदार सदर बीके वर्मा ने शहीद स्थल परासी दूबे पर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के गौरव स्तम्भ पर माल्यार्पण किया। शहीद उद्यान में आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग व बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर गोपाल स्वरूप पाठक, राहुल श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अयोध्या दुबे, डॉ. गोपाल सिंह, अमरेश पाठक आदि रहे। अध्यक्षता चंद्रकांत शर्मा व संचालन विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया।
कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम, सीएमओ आदि रहे।
विज्ञापन
कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर डीएम अभिषेक सिंह, एडीएम, सीएमओ आदि रहे।