{"_id":"fdecc5045cfd6756c8cc9523bc5e0049","slug":"reprimand-imposed-on-shoddy-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटिया निर्माण पर लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटिया निर्माण पर लगाई फटकार
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 02 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्रा ने शुक्रवार को घोरावल थाने के निर्माणाधीन अष्टकोणीय भवन का निरीक्षण किया और घटिया निर्माण पर संबंधितोें को फटकार लगाई।
सीओ को निर्देश दिया कि बगैर जांच के सामान का इस्तेमाल न करें। उन्होंने शिवद्वार में सपरिवार दर्शन पूजन किया। फिर लखनऊ लौट गए।
प्रमुख सचिव गृह शुक्रवार को दोपहर बाद करीब एक बजे घोरावल थाने पहुंचे। यहां उन्होंने करीब पौने घंटे निरीक्षण किया। नक्सल प्रभावित इलाकों में से एक घोरावल थाने में बन रहे अष्टकोणीय भवन का निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता और कार्य में प्रगति की जांच की।
उन्होेंने पुलिस अधीक्षक शिवशंकर यादव से निर्माण के संबंध में जानकारी ली। जांच के दौरान उन्होंने पाया कि भवन में घटिया ईंट का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
अन्य सामग्री भी मानक के अनुरूप न देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने सीओ सच्चिदानंद और एसओ भारतभूषण तिवारी को निर्देश दिया कि वे सामान की निगरानी खुद करें।
उसकी गुणवत्ता की जांच करें और उसके बाद ही उसे इस्तेमाल करने की अनुमति दें। थाना परिसर में उन्होंने एसओ से अपराध की समीक्षा की और शिकायतों के निपटारे के बारे में भी जानकारी ली।
एसपी को तहसील दिवस और थाना दिवस में मिलने वाले शिकायती पत्रों के त्वरित निपटारे का निर्देश देते हुए समय-समय पर मानीटरिंग करने का भी निर्देश दिया।
यहां से प्रमुख सचिव गृह सपरिवार शिवद्वार पहुंचे। वहां उन्होंने पूजन-अर्चन किया। फिर लखनऊ लौट गए। इस दौरान एसपी शिवशंकर यादव, एसडीएम हर्षदेव पांडेय, सीओ सच्चिदानंद आदि रहे।